देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना के अर्दश कॉलोनी रामपुर कृष्ण कुंज वार्ड संख्या-26 निवासी शाली झा, पति विवेकानंद झा के घर से चोरों ने नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर ली। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया है कि पति के साथ 1 दिसंबर को शादी समारोह में भाग लेने बिहार के भागलपुर गयी थे। घर के सभी दरवाजे और बाउंड्री गेट में ताले लगायी थी। मुख्य दरवाजे और गेट की चाबियां पड़ोसी रंजन कुमार को सौंपी थी। शादी समारोह से लौटने पर 10 दिसंबर दोपहर करीब 3:30 बजे, देखा कि गेट और मुख्य दरवाजा बंद थे। लेकिन जब घर के अंदर प्रवेश किया तो तीन कमरे और सीढ़ियों के ताले टूटे मिले। घर का सामान अस्त-व्यस्त था। खासकर, गोदाम में रखी लकड़ी की तिजोरी भी तोड़ा गया था। उससे सोने का बड़ा हार लगभग 3 भर का, सोने के कान के झुमके 78 ग...