देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर। देवघर-दुमका रेल लाइन पर रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव के पास ट्रेन से कटकर मंगलवार को अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को होने के बाद सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की, लेकिन युवक के पॉकेट में किसी प्रकार के कागजात नहीं रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी वायरलेस ऑपरेटर को दे दी है। उसके माध्यम से वायरलेस किया गया है। फिलहाल पहचान के लिए शव सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस के अनुसार युवक हल्का लाल जिसमें काला रंग का चित्र बना हुआ शर्ट व जींस पहने है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.