देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर प्रतिनिधि। देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर रिखिया थाना क्षेत्र के लीला आश्रम के पास मंगलवार रात 9 बजे बेकाबू ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऑटो में धक्का मारकर फरार हो गया। हादसे में ऑटो सवार 10 में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सभी मजदूर बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारीकादो गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील मुर्मू के रूप में हुई है। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, रात करीब 10 बजे वे देवघर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल था। मृतक की पत्नी राजमणि हेंब्रम ने बताया कि गांव के लगभग नौ मजदूर रोजाना की तरह मंगलवार को देवघर मजदूरी करने गए थे। काम समाप्त होने के बाद सभी ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान देवघर से दुमका कि ओर जा रहे ट्रक चालक ऑटो में ...