देवघर, फरवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के बैंहगा कदरसा गांव में सोमवार को आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी परिवारजनों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल जमुना यादव के संबंधी दिनेश यादव ने बताया कि काम से घर लौट रहे थे। उसी दौरान दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते छोटे भाई ने लोहे की रोड से बड़े भाई पर हमला कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...