देवघर, मार्च 21 -- देवघर,प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के खपरोडीह में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अचानक अनियंत्रित होकर बाइक समेत चालक सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रही एक युवती ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर के दर्शनियां मोड़ निवासी देवेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब देवेंद्र अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर गिर गया। घटना के वक्त उधर से टोटो से शहर की ओर जा रही एक युवती ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सदर अस्पताल में ऑनड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.