बागेश्वर, जून 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट में रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग पर हाल ही में किए गए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की करने तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सख्त लहजे में कहा कि सराकरी धन का कतई दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कपकोट से विस्तृत वार्ता भी की गई। वार्ता के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों तथा वर्षा के बाद सड़क के बीचों-बीच जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि डामरीकरण कार्य पूर्ण होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क की ऐसी स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान हैं। इस अवसर पर कमलेश गढ़िया, नवीन जोशी, प्रदीप...