शाहजहांपुर, मार्च 4 -- थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास पर सोमवार देर रात मारपीट की घटना सामने आई। तहवरगंज निवासी प्रवीण वर्मा की नेशनल हाईवे किनारे परचून की दुकान है। आरोप है कि दुकान के सामने खड़े रिक्शे को हटाने को कहने पर विवाद शुरू हो गया। प्रवीण वर्मा के अनुसार रिक्शा चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने प्रवीण वर्मा और उनके भाई योगेश वर्मा पर धारदार हथियार और लोहे के डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान छह हजार रुपये लूटने का भी आरोप है। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल हरदोई बाईपास के नीचे पुलिस पिकेट से करीब दस कदम की दूरी पर बताया गया है। हमलावर दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर बरेली की ओर फरार हो गए। इलाज के बाद प्रवीण वर्मा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने ई-रिक्शा च...