रिक्शा-स्कूटी की टक्कर के बाद मारपीट, पांच घायल
मेरठ, मई 23 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में रिक्शा और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल में भी एक पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि कबाड़ी बाजार में चल रहे निर्माण कार्य के कारण रास्ता संकरा हो गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा और स्कूटी आमने-सामने आ गई और दोनों में टक्कर हो गई। रिक्शा चालक राजेश कुमार और स्कूटी सवार वसीम के बीच पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचने लगे। रिक्शा चालक राजेश कुमार ने अपने बेटे हर्ष को मौके पर बुलाया, जबकि दूसरे पक्ष से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.