शामली, अप्रैल 11 -- शामली। रेलवे स्टेशन पर रिक्शा को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कैराना क्षेत्र के मोहल्ला आल कला निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 9 अप्रैल को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली से ट्रेन द्वारा शाम करीब 4 बजे शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह एक रिक्शा में बैठ गए, लेकिन चालक अन्य सवारियां लेने के लिए वापस स्टेशन की ओर चला गया। जल्दबाजी के चलते संदीप अपने परिवार सहित दूसरे रिक्शा में बैठ गए। इसी दौरान पहले वाला रिक्शा चालक सुमित वहां पहुंच गया और उन्हें अपने रिक्शा में बैठने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी और घ...