हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। बेस अस्पताल के पास दो दिन पहले सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लालडांठ निवासी हरीश सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि 10 मार्च को उनका बेटा नरेश कुमार रिक्शा लेकर घर की ओर आ रहा था। बेस अस्पताल के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेस अस्पताल में नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि मामले में अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...