सीतापुर, फरवरी 3 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर कस्बे में शादी के नाम पर जालसाज ने एक दुकान से हजारों का सामान निकलवा कर साल किराए पर ले जाए गए ईरिक्शा पर रखवा लिया और उसके बाद ईरिक्शा चालक व दुकान से लिए गए सामान में से सिगरेट के 25 डिब्बी लेकर गायब हो गया। जालसाज की काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू की है। लहरपुर के मोहल्ला शाहकुलीपुर पश्चिमी निवासी छोटे की किराना दुकान महाशाह चौराहे पर है। बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा वाले के साथ पहुंचा। उसने दुकान से शादी के लिए सामान खरीदने की बात कही और 12 हजार रुपये का सामान ई-रिक्शा पर रखवा लिया। जब दुकानदार ने पैसे मांगे, तो उसने थोड़ी देर में पैसे मंगाने की बात कही। इसके बाद उसने रिक्शा चालक का मोबाइल लिया और बात करते हुए गायब हो गया। संदेह होने पर...