बगहा, फरवरी 1 -- लौरिया। एक संवाददाता। गरीबी में पले और आर्थिक तंगी को हंसते हंसते अपने लक्ष्य को हासिल करने वाले लौरिया के लाल का सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो में चयनित होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इसके पहले वह पिछले साल सीआरपीएफ में चयनित हुआ था , लेकिन उसका लक्ष्य कोबरा कमांडो में जाने का था और उसने कठिन परिश्रम कर उस मुकाम को हासिल कर लिया। थानाक्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के पराउटोला गांव के विनय यादव का पुत्र कैलाश यादव कोबरा कमांडो में चयनित होने के ट्रेनिंग के उपरांत जब घर पहुंचा तो उसके माता पिता उसे देखकर गर्व से अपने बेटा को गले लगाकर फुले नहीं समा रहे थे। पिता विनय यादव बाहर में रहकर रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि मेरा परिश्रम सार्थक रहा कि मेरे पसीने की कमाई से मेरा बेटा आज देश सेवा क...