सीतापुर, अप्रैल 6 -- सीतापुर। पुलिस लाइंस में सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों के लिए साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने रिक्रूट्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, विधिक ज्ञान और व्यवहारिक कुशलता का आंकलन किया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षियों के मानसिक और कानून के प्रति उनकी समझ को परखना था। एसपी ने प्रशिक्षुओं को फील्ड ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों और व्यवहारिक कौशल के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, सीओ विनायक भोसले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...