झांसी, अप्रैल 17 -- झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण अवधि पूर्ण हुई। इसको लेकर पं. दीनदयाल सभागार में प्रस्तावित पारिंग आउट परेड से पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तुति ने मन मोहा। देश भक्ति तरानों की गूंज रही। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षाधीन महिला रिक्रूट आरक्षियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता से संबंधित प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर किया गया। प्रतिभागी आरक्षियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की सराहना उपस्थित अधिकारियों द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- भाषण और कहानी प्रतियोगिता स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.