औरैया, जुलाई 15 -- थाना बेला में तैनात एक रिक्रूट आरक्षी का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (दरोगा) पद पर चयन होने से थाना परिवार में खुशी का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मथुरा जनपद के नगला विहारी, महावन निवासी जागवेंद्र सिंह ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। थाना बेला में तैनाती के दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और उप निरीक्षक पद के लिए चयनित हुए। थाना बेला के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता विभाग के अन्य कर्मियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- सिपाही से दरोगा बने देवेश, एसपी ने क...