अमरोहा, अप्रैल 29 -- डिडौली कोतवाली में मंगलवार रात नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के स्वागत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर 2025 बैच के नवआरक्षियों के लिए 'बड़े खाने' की व्यवस्था की गई। पुलिस स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई थी। इनमें से 15 आरक्षियों को कोतवाली डिडौली में तैनात किया गया है। इन नवआरक्षियों के स्वागत और उत्साहवर्धन के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार बालियान ने स्वयं नवआरक्षियों को भोजन परोसा व गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षुओं को दिलाई समर्पण-अनुशासन की शपथ अधिकारियों ने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ सेवा करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.