हरदोई, अप्रैल 19 -- हरदोई, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित होकर आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया और अपने हाथों से उन्हें भोजन परोसा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों से संवाद भी किया और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की भावना सर्वोपरि होती है। इसी भावना के साथ कार्य करते हुए आरक्षी समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिलाधिकारी ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़े खाने का आयोजन, डीएम-एसपी ...