संतकबीरनगर, अप्रैल 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद की पुलिस लाइन के प्रांगण में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें कुल 288 रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे| इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजी जेल पीसी मीणा और एसपी संदीप कुमार मीना ने परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 08 बजे परेड कमांडर के जरिए परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- 492 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ, एडीजी प्रवीण कुमार ने ली परेड की सलामी उसके बाद डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना के आगमन पर उनका विध...