प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रिक्रूट आरक्षियों को व्यवहारिक पुलिसिंग एवं आधुनिक तकनीकी कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण मंगलवार को सीओ सिटी (आईपीएस) प्रशांत राज हुड्डा ने दिया। उन्होंने अंतू थाने पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को व्यवहारिक पुलिसिंग एवं आधुनिक तकनीकी कार्यप्रणाली के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को डेमो दिखाते हुए उसके उपयोग एवं पुलिस कार्यों में उसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बीट पुलिसिंग, सोशल मीडिया पॉलिसी, जनसंपर्क, सॉफ्ट स्किल और पुलिस व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त पिकेट ड्यूटी के दौरान सुरक्षा एवं सतर्कता बरतने, स्वयं की सेफ्टी-सिक्योरिटी का विशेष ध्यान रखने, कानून-व्यवस्था ड्यूटी को जिम्मेदारीपूर्वक करने के संबंध में आवश...