गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता पुलिस में भर्ती हुए रिक्रूटों की नौ महीने की ट्रेनिंग के बाद रविवार को दीक्षांत समारोह आयोजित कर फील्ड में उनकी तैनाती का रास्ता साफ कर दिया गया। प्रदेश में हुई 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती में गोरखपुर जिले को करीब 1239 नए पुलिसकर्मी मिल गए। इनकी अब थानों पर तैनाती की जाएगी। इससे जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूती और थानों की कार्यक्षमता में सुधार होगा।पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), लखनऊ द्वारा 21 जुलाई 2025 को प्रदेश के 112 प्रशिक्षण केंद्रों में करीब 60,000 प्रशिक्षुओं का आधारभूत प्रशिक्षण शुरू कराया गया था। इसी क्रम में गोरखपुर पुलिस लाइंस में 493,पीएसी में 595 महिला रिक्रूट और पीटीसी (पुलिस प्रशिक्षण केंद्र) में लगभग 500 महिला रिक्रूट को नौ माह का कठिन एवं अनुशासित ट्रेनिंग दी गई। यह भी पढ...