देहरादून, मार्च 29 -- नई टिहरी। प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिस लाइन चंबा में निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा का विस्तृत निरीक्षण करते हुए यहां प्रशिक्षणाधीन नवनियुक्त 60 रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके साथ संवाद स्थापित कर अहम जानकारियां भी दी।एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से उनकी प्रशिक्षण संबंधी प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरक्षियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि पुलिस बल के लिए आधारशिला होती है, अतः इसे पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं लगन के साथ पूर्ण किया जाना च...