बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त चल रहे जिला समन्वयक (डीसी) पदों पर शासन के निर्देश पर तैनाती कर दी गई है। सेवा प्रदाता संस्था के माध्यम से बालिका शिक्षा, प्रशिक्षण एवं निपुण भारत मिशन से संबंधित पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) के पद पर कृष्ण मोहन मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बस्ती से स्थानांतरित होकर बलरामपुर में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं भूपेंद्र कुमार सिंह को जिला समन्वयक (निपुण) नियुक्त किया गया है। वह मूल रूप से कुशीनगर जनपद के निवासी हैं। इसके अलावा अंकित तिवारी को जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- विकास श्रीवास्तव बने बलरामपुर के नए बीएसए अंकित तिवारी बलरामपुर के निवासी हैं। तीनों समन्वयकों ने अपन...