महाराजगंज, सितम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई मूसलाधार तबाही का असर अब जिले के तटीय इलाकों में प्रत्यक्ष दिखने लगा है। सोमवार तड़के 5 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से इस सीजन का ऑल-टाइम रिकॉर्ड 5 लाख 43 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया। हालांकि तटीय वासियों के लिए राहत की बात यह है कि नेपाल के देवघाट में जलस्तर घटने के कारण बैराज से डिस्चार्ज सुबह 9 बजे घटकर 4 लाख 79 हजार 100 क्यूसेक पर आ गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक नदी ने उत्तर बिहार में मचा दी तबाही, बागमती-कोसी का जलस्तर भी बढ़ा; कई गांवों में हाहाकारबाढ़ की गंभीर स्थिति बैराज से छूटे प्रचंड जलप्रवाह के कारण निचलौल व सोहगीबरवा क्षेत्र के निचले तटवर्ती गांवों में स्थिति गंभीर बनी हुई...