नई दिल्ली, जनवरी 31 -- भारत की दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने Q3 FY26 (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में ऐसा प्रदर्शन किया है, जो पिछले तीन सालों में कभी नहीं देखा गया। कंपनी की कुल बिक्री 13.41 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल आधार पर 10% की बढ़त है। इस शानदार ग्रोथ के पीछे एक्सपोर्ट की वापसी, घरेलू बाजार की मजबूती और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्री का बड़ा हाथ रहा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1200Km की रेंज देने वाली मारुति कार, भारत में धड़ल्ले से बिक रहीरिकॉर्डतोड़ तिमाही बिक्री Q3 FY26 में बजाज ऑटो की ग्लोबल सेल्स 13,41,252 यूनिट्स रही। Q3 FY25 में यह आंकड़ा 12,24,472 यूनिट पहुंच गया है। Q2 FY26 के मुकाबले भी 4% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, FY26 के पहले 9 महीनों में कंपनी 37.46 लाख यूनिट्स बे...