नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही बिखर गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 18 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 2780 रुपये पर जा पहुंचे हैं। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर अपने 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन्स में आई तेज गिरावट की वजह से केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। ब्रोकरेज हाउसेज ने स्मार्ट मीटरिंग बिजनेस के कमजोर कंट्रीब्यूशंस, कंसॉलिडेटेड कर्ज बढ़ने और निराशाजनक ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को प्रमुखता से हाइलाइट किया है। हालांकि, कंपनी के स्टैंडअलोन बिजनेस में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से 63 पर...