नई दिल्ली, फरवरी 6 -- युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शानदार पारी खेलने के बाद मिला 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' पुरस्कार भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया। सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर बड़े मंच पर धमाल मचाया और भारत को इंग्लैंड पर 100 रन की जीत के साथ रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाया। पुरस्कार वितरण समारोह में सहयोगी स्टाफ के योगदान को सराहते हुए सूर्यवंशी ने कहा, ''मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, लेकिन पिछले सात-आठ महीनों से जिस तरह हम सभी ने कड़ी मेहनत की है और हमारे सहयोगी स्टाफ ने लंबे समय से हमारे साथ...