कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इस बार धान खरीद ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में निर्धारित 70,470 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले 70,466.361 मीट्रिक टन धान की खरीद कर 99.99 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30.30 प्रतिशत अधिक खरीद हुई है, जिससे किसानों में उत्साह है। जिले के 165 क्रय केंद्रों-157 पैक्स और 8 व्यापार मंडलों-के माध्यम से यह उपलब्धि संभव हुई। इधर, रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 1 अप्रैल से गेहूँ खरीद अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस बार 172 पैक्स और 6 व्यापार मंडलों को क्रय केंद्र बनाया गया है। किसानों को गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा और यह अभियान 15 जून तक चलेगा।पहले दिन तीन प्रखंडों में गेहूं क्रय शु...