गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय मंगलवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों, अभिलेखों और लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उस दौरान कई पंजियां अद्यतन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को सभी पंजियों को समयबद्ध तरीके से अद्यतन करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने सहायक और एलडीसी की सेवा पुस्तिका की जांच की। साथ ही सूचना का अधिकार पंजी, आगत-निर्गत पंजी सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी लीं। यह भी पढ़ें- प्रमंडलीय आयुक्त ने अभिलेख अद्यतन नहीं रहने पर जताई नाराजगी उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालय अभिलेखों...