अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले कई दिनों से पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले कुछ दिनों में अलीगढ़ सहित ब्रज क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अचानक बदलते मौसम से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, इस बदलाव का असर गेहूं की पक रही फसल पर पड़ सकता है, क्योंकि तेज हवा और बारिश से खेतों में फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह मौसम में ठंडक थी। पर, दिन चढ़ने के साथ मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी। दोपहर तक धूप चुभने लगी थी। रात का तापमान भी अब बढ़ने लगा है। बदलते मौसम से फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। कृषि विशेषज्ञ किसानों को सलाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.