मुरादाबाद, मार्च 31 -- मुरादाबाद। रक्तदान महादान के नारे को सार्थक बनाने में जुटीं कई संस्थाओं ने अपने रक्तदाता सदस्यों के जुनून के दम से रक्तदान शिविरों का अर्द्धशतक बन जाने की उपलब्धि हासिल कराई है। जी हां, मुरादाबाद में मंडलीय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित हुए रक्तदान शिविरों का आंकड़ा पहली बार पचास तक पहुंच गया है। संत निरंकारी मंडल समेत रक्तदान के क्षेत्र से जुड़ी कई संस्थाओं के भरसक सहयोग के दम पर ब्लड बैंक को यह उपलब्धि हासिल हुई है। वित्तीय वर्ष में आयोजित हुए पचास रक्तदान शिविरों के माध्यम से ब्लड बैंक में कुल 1022 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ है। रक्तदान शिविरों का आंकड़ा पिछले वर्ष 45 तक पहुंचा था। इन शिविरों के माध्यम से करीब साढ़े नौ सौ यूनिट खून जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इकट्ठा किया ...