लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण ने भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित प्रथम नेशनल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में 19 वर्ष पुराने राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली यूपी पुलिस की महिला आरक्षी सलोनी नागर को बधाई दी है। कुशल खिलाड़ी योजना के तहत चयनित मेरठ पुलिस की आरक्षी सलोनी नागर ने 400 मीटर दौड़ 53.73 सेकेंड में पूरी कर नया रिकार्ड बनाया है। उनका चयन वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले 2026(बोत्सवाना) के लिए किया गया है। डीजीपी ने कहा कि यह यूपी पुलिस के लिए गर्व व प्रेरणा का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...