रिकवा में प्रीतिभोज के दौरान पहुंचे चतरा के चार युवक गिद्दी पुलिस के हवाले
रामगढ़, अप्रैल 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रिकवा गांव के एक युवक की शादी पिछले दिन सड़वाहा की एक युवती से हुई है। इसके बाद 27 अप्रैल की रात में रिकवा में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान चतरा जिला के चार युवक स्कॉर्पियो से रिकवा पहुंच गए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने इनमें से एक युवक को पकड़ लिया। जबकि तीन युवक वहां से फरार हो गए। बाद में अन्य तीनों युवक भी पास के गांव से पकड़े गए। इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। फिर पंचायती के बाद चारों युवकों को गिद्दी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। चतरा के चारों युवक रिकवा क्यों आए थे। इसके बारे में कोई स्पष्ट नहीं बता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.