अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- अम्बेडकरनगर। मोबाइल रिकवरी सेल टीम द्वारा गुमशुदा कुल 125 मोबाइल रिकवरी करने की सफलता प्राप्त की है। इन सभी मोबाइल का कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जाती है। एसपी अभिजित आर शंकर ने मोबाइल धारकों को उनकी मोबाइल सौंपी। साथ ही लोगों से अपील किया कि वे अपने मोबाइल फोन में संचार साथी एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.