रिकवरी नोटिस के जवाब में फंसे आरोपित, शिकायतकर्ता ने की कार्रवाई की मांग
हरदोई, जून 2 -- सांडी। विकास खंड की ग्राम पंचायत अंटवा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं के मामले में जारी रिकवरी नोटिस के बाद आरोपितों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीडीओ की जांच में पुराने कार्यों में फर्जी मस्टररोल निकालकर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से जवाब तलब किया गया था। अब प्राप्त जवाबों के परीक्षण के बाद अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत अंटवा निवासी छोटे सिंह ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक की मिलीभगत से मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। शिकायत में कहा गया था कि मजदूरों की एक ही फोटो का कई बार प्रयोग कर फर्जी मस्टररोल तैयार किए गए और बिना कार्य कराए सरकारी धनराशि का भुगतान कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.