प्रयागराज, अप्रैल 7 -- बैरहना में एक व्यापारी के यहां फाइनेंस कंपनी की किस्त वसूली करने गए कर्मचारी से मारपीट की गई। जमुनीपुर निवासी अजीत कुमार मिश्र ने मारपीट के आरोपी व्यापारी और उसके बेटे के खिलाफ कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 30 लाख रुपये लोन का मासिक किस्त 44 हजार रुपये जमा नहीं करने पर वसूली करने गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...