हरिद्वार, अप्रैल 25 -- ज्वालापुर क्षेत्र में रिकवरी एजेंट से दो व्यक्तियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में टिहरी विस्थापित कॉलोनी, गली नंबर 6ए निवासी मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि नवनीत उर्फ माठू निवासी पंजाबी क्षेत्र आश्रम निर्मल बाग कनखल और बीर सिंह निवासी दयाल एन्कलेव जमालपुर थाना कनखल उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को रानीपुर झाल के पास दोनों ने मारपीट की। शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर करने के बाद आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट, केस दर्ज मनोज का आरोप है कि उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर में दर्ज मुकदमों का विवरण ई-कोर्ट एप से निकालकर आरोपियों ने ऑल इंडिया यार्ड एंड रेपोसेशन एसोसिएशन ट्र...