गया, मई 12 -- मोहड़ा प्रखंड के रिउला गांव स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में श्री श्री 1008 विश्वंभर दास महंत की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन छह अप्रैल से शुरू हुआ है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रामचरितमानस का पाठ और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे के साथ होगा। ग्रामीणों ने बताया कि विश्वंभर दास इस ठाकुरबाड़ी के पुराने और चर्चित महंत थे, जिनका निधन काफी पहले हो चुका है। ग्रामीणों की सहमति और सहयोग से उनकी स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रिउला ठाकुरवाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामचरितमानस पाठ का आयोजन रामचरितमानस पाठ वर्तमान महंत शिवराम शरण महंत की देखरेख...