धनबाद, अप्रैल 8 -- झरिया पुनर्वास और विकास प्राधिकार के लिए रिंग रोड निर्माण में भू-अर्जन की प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए के मुआवजा घोटाले में 17 आरोपियों के खिलाफ एसीबी का अनुसंधान जारी है। एक दिन पहले एसीबी ने जेल में बंद 17 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। अन्य आरोपियों की घोटाले में भूमिका को संदिग्ध मानते हुए एसीबी जांच कर रही है। चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि रिंग रोड के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए आवासीय कॉलोनी के निर्माण के लिए तिलाटांड़, आईएसएम के विस्तारीकरण के लिए धैया में, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए भेलाटांड़ में, मैथन राइट थर्मल पावर लिमिटेड के लिए पांड्रा में और अन्य जगहों पर भू-अर्जन की कार्रवाई में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हुई। तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक ने भू-...