प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज। इनर रिंग रोड में गंगा के ऊपर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज की नींव रख दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यहां हो रहे काम का निरीक्षण किया। बताया गया कि प्रथम चरण की कुल लंबाई 31.440 किमी है। डीएम ने नैनी में चल रहे काम व गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से काम के बारे में जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि बचे काम को गुणवत्ता के साथ कराएं। प्रथम चरण के पैकेज-2 के निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज के निरीक्षण के दौरान एनएच के अधिकारियों ने बताया कि इस पैकेज में रिंग रोड का कुल 7.660 किमी हिस्सा है, जो कि ग्राम महुआरी से शुरू होकर ग्राम नबाबा उर्फ नीबीकलां उपरहार में समाप्त होती है। यह भी पढ़ें- सिक्स लेन ब्रिज का 87 फीसदी का...