गंगापार, मई 19 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग के निर्माण कार्य के तहत इलाके के देवरी, चकिया, पूरेखगन आदि कई गांवों से निकल रही रिंग रोड निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था की लापरवाही पूर्ण रवैए से उड़ रही धूल ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण स्थल पर समय समय से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सड़कों पर लगे मलबे का ढेर, स्कूली बच्चे हो रहे चोटिलधूल से प्रभावित बच्चे पानी के छिड़काव न होने से रिंग रोड से 100 मीटर की दूरी पर स्थित ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल एंड इंटर कॉलेज के बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि धूल के कारण बच्चों को खांसी बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसे बीमारिया हो रही है। उन्होंने कहा क...