देवघर, मई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना अंतर्गत घाघरा मोड़ के पास रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट से चोरी की बड़ी कोशिश का मामला सामने आया है। मंगलवार रात निर्माण स्थल से सामान लादकर ले जाने के प्रयास के दौरान गार्ड की सतर्कता से घटना का खुलासा हो गया। हालांकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बिना नंबर की मालवाहक ऑटो को पुलिस ने जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार निर्माण स्थल पर करोड़ों मूल्य का निर्माण सामग्री खुले में बिखरा पड़ा है। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में पिछले कुछ दिनों से यहां से सामान चोरी होने की शिकायत भी लगातार मिल रही थी। इसी क्रम में रात एक अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की मालवाहक ऑटो लेकर साइट पर पहुंचा और निर्माण सामग्री लोड करने लगा। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्ड को संदिग्ध गतिविधि की जानका...