उन्नाव, मई 23 -- शुक्लागंज, संवाददाता। कानपुर-उन्नाव आउटर रिंग रोड परियोजना के तहत गंगाघाट क्षेत्र में यह कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सहजनी क्षेत्र में रिंग रोड की जद में आ रहे पांच मकान मालिकों को मुआवजा मिलने के बाद एसडीएम और एनएचआई के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर इन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।ग्राम फत्तेपुर के सहजनी गांव में रिंग रोड के लिए कुल 39 मकान अधिग्रहण की जद में हैं। इनमें से पांच मकान मालिकों को सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा राशि उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी गई, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, एनएचआई के भूमि अर्जन सहायक आदित्य दीक्षित, अमीन शैलेन्द्र, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद अमीन...