रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में नवनिर्मित रिंग रोड स्थित बागवाला अंडरपास के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से उसका स्मार्टफोन छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। खानपुर नई बस्ती बिलासपुर निवासी अर्जुन पुत्र सरवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते 11 मई की रात करीब 11:19 बजे अपने घर से रिंग रोड होते हुए गदरपुर जा रहा था। इसी दौरान बागवाला अंडरपास के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसका वीवो मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 22 हजार रुपये है। पीड़ित अर्जुन ने बताया कि सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकता है। वहीं कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया क...