सीतामढ़ी, जून 17 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। शहर की महत्वपूर्ण रिंग बांध सड़क परियोजना का स्थल निरीक्षण डीएम रिची पांडेय ने बुधवार को किया। निरीक्षण पुराना पोस्टमार्टम हाउस के समीप से शुरू होकर पासवान चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक लगभग 2.9 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन सड़क खंड पर किया गया।

निर्माण कार्य की प्रगति इस दौरान बुडको एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं के अलावा सदर एसडीओ, डीसीएलआर सदर तथा डुमरा एवं रीगा के अंचल अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति, वर्तमान स्थिति तथा आवागमन को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। सड़क के बीच स्थित विद्युत पोलों को हटाने के लिए बिजल...