वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी। बलिया के सनबीम स्कूल में खेले जा रहे तीसरी जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों में तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यूपी की टीम वाराणसी से चयनित है। इसमें अधिकतर खिलाड़ी यहीं के हैं। उत्तर प्रदेश के वेदांत जायसवाल और श्रेया यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह जानकारी रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव मनीषा रानी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...