नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कैंसर के चलते उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में एडमिट थे, जहां स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। रिंकू सिंह पर यह दुखों का पहाड़ टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टूटा। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद जब भारतीय टीम चेन्नई पहुंची थी तो रिंकू सिंह के पिता को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आनन-फानन में रिंकू टीम इंडिया का साथ छोड़ पिता के पास पहुंचे थे, मगर 26 फरवरी को हुए इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे मैच से पहले वह वापस टीम के साथ जुड़ गए थे, हालांकि उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला। यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की हैरतअंगेज बैटिंग देख सचिन तेंदुल...