नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कैंसर के चलते उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। रिंकू सिंह के पिता को 21 फरवरी को उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार पार्थिव शरीर को लेकर अपने गृह जनपद अलीगढ़ के लिए रवाना हो गया है। रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा योगदान माना जाता रहा है। संघर्ष के दिनों में उन्होंने बेटे का हौसला बढ़ाया और हर कदम पर साथ खड़े रहे। रिंकू सिंह पर यह दुखों का पहाड़ टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टूटा। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद जब भारतीय टीम चेन्नई पहुंची थी तो रिंकू सिंह के पिता को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आनन-फानन में रिंकू टीम इंडिया का साथ छोड...