नई दिल्ली, मार्च 4 -- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। टूर्नामेंट के दौरान आमतौर पर शाम को अभ्यास करने वाली टीम इंडिया ने इस बार रणनीति में बदलाव करते हुए दोपहर 2:00 बजे के करीब वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। कड़ी धूप के बावजूद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया, हालांकि इस सत्र में पूरी टीम के बजाय केवल चार प्रमुख खिलाड़ी ही मैदान पर नजर आए। खेल पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर ग्राउंड से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहर में हुए अभ्यास सत्र में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और तिलक वर्मा थे। इस दौरान टीम के मुख्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.