नई दिल्ली, फरवरी 28 -- साल 2011 में शाहरुख खान की साइंस फिक्शन फिल्म रा.वन रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस अक्सर इस फिल्म के सीक्वल की बात करते हैं। फैंस शाहरुख खान से भी पूछ चुके हैं कि फिल्म का सीक्वल कब आएगा। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर सवाल का जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा था कि जब अनुभव सिन्हा चाहेंगे तब फिल्म का सीक्वल आएगा। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अनुभव सिन्हा ने बात की है।क्या रा.वन का सीक्वल बनाएंगे अनुभव सिन्हा? द लल्लनटॉप से खास बातचीत में अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख खान ने बॉल उनकी तरफ फेंक दी। इसके बाद अनुभव ने कहा कि वो उन दोनों के लिए मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन दोनों को अपने जीवन के दो से तीन साल इसे देने पड़ेंगे और अभी शाहरुख खान बहुत रफ्तार में हैं और वो भी ठीक-ठाक रफ्तार में हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.