गोड्डा, जून 30 -- मेहरमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरमा गांव के 30 वर्षीय युवक रितेश कुमार को राह चलते एक युवक ने चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना का विवरण उसके चीखने और चिल्लाने की आवाज सुन वहां कुछ ग्रामीण जमा हो गए। आनन-फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां इलाज जारी है।बाद में ग्रामीणों ने आरोपित युवक 22 वर्षीय अंकित रविदास जो बगलगीर पहाड़खंड गांव का बताया जाता है, पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कार्रवाई और प्रतिक्रिया घटना के संबंध में बताया जाता है कि रितेश अपने गांव बोरमा से आम व अन्य सामान लेकर गांव के बगल होकर गुजरे बटेश्वर गंगा पंप नहर होकर बाइक से अपने ससुराल भगैया जा रहा था। इसी क्रम में पहाड़खंड के नजदीक सामने से पैदल आवागमन कर रहे आरोपित को रास्ता देने के लिए बाइ...